ग्रेटर नोएडा में दबंगों का हुड़दंग, गार्ड ने रोका तो किया ये हाल
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:51 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा तीन कार सवार युवकों ने अपनी दबंगई दिखाई। आलम यह था कि कार सवार युवकों ने एक गार्ड के साथ गाली-गलौज की और उसे धमकी देने लगे। बताया जा रहा है उन तीनों के खिलाफ गार्ड ने मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल तीन कार सवार सोसायटी में हुडदंग मचा रहे थे। जब गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से टोका तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला? Greater Noida News
आपको बता दें कि सेक्टर गामा-2 स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में कार्यरत गार्ड विपिन कुमार सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 31 जुलाई को गेट नंबर एक पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 1 बजे बोलेरो, वेगनार और होंडा सिटी कार में कुछ युवक आए। कार सवार युवक तेज गति में ऑफीसर कॉलोनी में अपने कारों को दौड़ाने लगे।
उसने जब युवकों से ऐसा करने के लिए मना किया तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने उसे धमकी दी कि वह उसे नौकरी करना भुला देंगे। गार्ड विपिन ने आकाश भाटी, विकास भाटी, आकाश निवासी बिसरख, अर्पण व राहुल भाटी निवासी मकोड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि ऑफीसर कॉलोनी में हुडदंग मचाने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।