
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। टोल प्लाजा पर आए दिन टोल ना देने को लेकर स्थानीय लोगों व टोल कर्मियों के बीच विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना जेवर क्षेत्र में प्रकाश में आया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल ना देने को लेकर कार सवार 4 युवकों ने टोल कर्मी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जबरन टोल बूम हटाकर भगाने का प्रयास किया मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने युवकों को दबोच कर थाना जेवर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम जलालपुर अलीगढ़ निवासी रविकरण ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी ड्यूटी यमुना एक्सप्रेस वे के आरटीपी 36 प्लाजा पर लगी हुई है 12 जनवरी की शाम को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान एक कार में आए चार युवक बिना टोल दिए टोल प्लाजा से निकलने का प्रयास करने लगे उसने जब टोल देने को कहा तो युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान टोल पर मौजूद अन्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें युवकों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद युवक कार में बैठकर जबरन टोल बूम को हटाकर भगाने का प्रयास करने लगे। टोल कर्मियों ने किसी तरह कार सवार युवकों को पकडक़र थाना जेवर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रिंस, अभिषेक, प्रशांत निवासी ग्राम शाहदरा तथा रवि निवासी अलीगढ़ हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।