Greater Noida News : सिक्योरिटी गार्ड की दबंगई, कोरियर ब्वॉय को पीटा
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Aug 2023 10:20 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सनवर्ल्ड अरिस्ता सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की दबंगई सामने आई है। आरोप है कि सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने कोरियर पहुंचाने आए एक कोरियर ब्वॉय की पिटाई कर दी, जिससे उसकी नाक में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एंट्री को लेकर हुआ था विवाद
Greater Noida News : तिलपता गांव निवासी देशराज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह ब्लूडॉट कोरियर कंपनी में काम करता है। मंगलवार देर शाम वह सनवर्ल्ड अरिस्ता सोसाइटी में कोरियर देने आया था। सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर एंट्री को लेकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड के साथ उसकी कहासुनी हो गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान गार्ड ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसकी नाक में गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Noida News Live डाक्टर ने मानवता को किया शर्मसार, बीमार बच्चियों के न्यूड वीडियो बनाकर कर दिए वायरलदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।