
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी बस स्टैंड की हालत आए दिन खस्ता होती जा रही है। 60 साल पहले बने इस बस स्टैंड पर सभी सुविधाएं नष्ट हो चुकी हैं। रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को पत्र लिखे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बैठने की जगह ना होने के कारण यात्रीगण सड़क किनारे बैठने के लिए मजबूर हो गए हैं।
Greater Noida News[/caption]
दादरी पुलिस कोतवाली के सामने दादरी बस स्टैंड स्थित है। यह बस स्टैंड 60 साल पहले बनाया गया था। लेकिन हाल फिलहाल में बस स्टैंड की हालत जर्जर हुई पड़ी है। जिसमें ना तो यात्रियों के लिए बैठने का स्थान है और ना ही खड़े होने का। बस स्टैंड में चारों तरफ कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं बंदरों ने इसे अपना आशियाना बनाया हुआ है। बस स्टैंड पर टिकट घर, शौचालय, बैठने की सीटें, चार दीवारी आदि दी गई सुविधाएं भी अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं।
आर्य प्रतिनिधि के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आनंद आर्य ने बताया कि बस स्टैंड की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है जो कभी भी गिर सकती है इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। बस स्टैंड पर बने शौचालय की साफ-सफाई के लिए भी कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है। बस स्टैंड के गेट पर अवैध रूप से दुकान लगाई जा रही हैं।
[caption id="attachment_92766" align="alignnone" width="700"]
Greater Noida News[/caption]
उन्होंने बताया कि बस स्टैंड आए दिन दादरी से होते हुए लाखों यात्री आते जाते हैं लेकिन बस स्टैंड की हालत खराब होने की वजह से लोगों के बैठने के लिए भी जगह नहीं है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर नहीं तरीके से बस स्टैंड को बनाने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। Greater Noida