ग्रेनो में हो सकता है मकान खरीदना महंगा, फंड की कवायद
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:08 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:08 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भूमि आवंटन दरों में 5.30% की वृद्धि को मंजूरी दी है। यह वृद्धि औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत और बिल्डर संपत्तियों पर लागू होगी, जिससे मकान खरीदना महंगा हो सकता है। यीडा ने इस वृद्धि को मामूली बताया है, और नई दरें 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी। इसका उद्देश्य ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रही प्रमुख परियोजनाओं, जैसे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब और ट्रांसपोर्ट हब, के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना है।
अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशियो को मंजूरी
इसके अलावा, प्राधिकरण ने नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो रूट के 500 मीटर के भीतर सभी श्रेणी के भूखंडों के लिए अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशियो को मंजूरी दी है। इससे आवासीय समूहों के लिए 0.5, वाणिज्यिक के लिए 0.2, संस्थागत के लिए 0.2 से 0.5, मनोरंजन/हरियाली के लिए 0.2, और आईटी/आईटीईएस के लिए 0.5 का अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे अधिक निर्माण की अनुमति होगी।
ग्रेटर नोएडा में मकान खरीदना महंगा हो सकता है
इन परिवर्तनों के परिणामस्वरूप, ग्रेटर नोएडा में मकान खरीदना महंगा हो सकता है, क्योंकि भूमि की बढ़ी हुई कीमतें और अतिरिक्त बोझ से निर्माण लागत में वृद्धि होगी। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने इसे मंजूरी दे दी है। साथ ही भूखंडों के लिए अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशियो को भी मंजूरी दे दी है जिससे महंगाई बढ़ने की संभावना से इंकान नहीं किया जा सकता है। Greater Noida News