ग्रेटर नोएडा के हर गाँव में विकसित किया जाएगा तालाब, स्वच्छ जल रहेगा तालाब में
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:57 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। अब प्राधिकरण तकनीकों का इस्तेमाल कर इन तालाबों के पानी को स्वच्छ बनाने की कोशिश में जुट गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच तालाबों को चिंहित कर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को लड़पुरा स्थित दो तालाबों का निरीक्षण किया। इन तालाबों से ही इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी।
तालाबों के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए प्लानिंग
एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सभी तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। एक तरफ तालाबों में गंदगी को साफ किया जा रहा है तो दूसरी तरफ गंदगी को तालाबों में जाने से रोकने पर भी काम चल रहा है। इसके साथ ही अब इन तालाबों के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है।
Greater Noida News in hindi
कई तकनीकों का किया जाएगा इस्तेमाल
इन सीटू वेटलैंड, ओजोमाइजेशन, फ्लोटिन आइलैंड व एरिएशन तकनीकों का इस्तेमाल कर तालाबों के पानी को स्वच्छ बनाने की कोशिश की जाएगी। इन तकनीकों के इस्तेमाल से पानी के खराब वैक्टीरिया को खत्म किया जाएगा और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाया जाएगा। तालाबों के चारों ओर पौधारोपण भी किया जाएगा। इस काम में ग्रेटर नोएडा के पर्यावरणविद् की भी मदद ली जाएगी। एसीईओ ने बताया कि इसी सिलसिले में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान के साथ बृहस्पतिवार को लड़पुरा के तालाबों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच तालाबों को चिंहित कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।