
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का चिटहैरा गांव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। चिटहैरा गांव में खूब फलफूल रहा भूमि घोटाला अभी तक जांच के दायरे में उलझा हुआ है। अब एक बार फिर चिटहैरा गांव में भूमाफियाओं द्वारा करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन कब्जाई जा रही है। पहले भी भूमि घोटाले में सैकडों करोड़ रुपये की जमीन कब्जाए जाने का खुलासा हुआ था। अब एक सरकारी अधिकारी द्वारा 70 वर्ष के बुजुर्ग किसान की करोड़ों रूपये मूल्य की पुश्तैनी जमीन पर फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा कर लिया गया है। अधिकारी द्वारा गांव के ही कुछ भूमाफियाओं के साथ मिलकर जमीन पर बाउंड्री करवाई जा रही है। बुजुर्ग किसान ने फिरोजाबाद में तैनात एडीएम पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तुरंत मदद करने की गुहार लगाई है।
आपको बता दे कि 70 वर्षीय बुजुर्ग संतराम भाटी अपने पूरे परिवार के साथ चिटहैरा गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर फिरोजाबाद में तैनात एडीएम नंदलाल और एसडीएम बिना किसी आधार के कोई कागज दिखाए बिना ही उनकी जमीन पर बाउंड्री वॉल कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध कर सरकारी आर्डर दिखाने के लिए बोला तो अधिकारी द्वारा सबूत दिखाने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 40 साल से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। लेकिन गांव के ही कुछ भूमाफियाओं की मिलीभगत से अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। चिटहैरा गांव में पहले भी भूमाफियाओं द्वारा सैकडों करोड़ रुपये का भूमि घोटाला किया जा चुका है। यह नया भूमि घोटाला भी करोड़ों रूपये का घोटाला है।
https://twitter.com/ManchChetna/status/1712015423326265678?t=N1AlQNlYU8c3qjfCZNcPRA&s=08बुजुर्ग किसान संतराम भाटी ने बताया कि जब वह घटना की शिकायत लेकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी थाने की पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। एसडीएम दादरी द्वारा भी कार्रवाई पूरी होने की बात कह कर वापस भेज दिया। अब 70 वर्षीय किसान संतराम भाटी ने ग्रेटर नोएडा क्षेेत्र के चिटहैरा गांव के इस भूमि घोटाले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। अपनी शिकायत में संतराम भाटी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उन्हें तथा उनके परिवार को भूमाफियाओं के उत्पीड़न से बचाया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी।