
Greater Noida News : अवैध हथियार (पिस्टल) साथ लेकर चलना एक युवक को भारी पड़ गया। चेकिंग के दौरान युवक पकड़ गया तो वह पुलिस को पिस्टल का न तो लाइसेंस दिखा सका और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दे सकता। जिस पर पुलिस ने युवक को सही रास्ता दिखाते हुए जेल भेज दिया है। युवक के पास से एक क्रेटा कार भी जब्त की गई है।
थाना बिसरख पुलिस शनिवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुपरटेक इकोविलेज-1 के गेट नंबर 2 के पास से क्रेटा गाडी नंबर यूपी 16 डीसी 9042 को रोककर चेक किया गया तो कार से हरीश पुत्र आसाराम मिश्रा को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। हरीश के कब्जे से 32 बोर का एक अवैध पिस्टल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोप को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी हरीश पुत्र आसाराम मिश्रा मूल रुप से ग्राम जिनागढ, थाना बल्देवगढ़, जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में सुपरटैक इकोविलेज-1, टावर बी-6, सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में रह रहा था।
Greater Noida News[/caption]
नोएडा। थाना कासना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ प्रमोद पुत्र रामविलास महतो द्वारा छेडखानी की गई। थाना कासना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से रविवार को उपरोक्त आरोपी प्रमोद पुत्र रामविलास महतो निवासी धनौर, थाना कटरा, जिला मुजफ्फपुर, बिहार वर्तमान पता आई-62 के सामने, झुग्गी झोपडी साईट-5, थाना कासना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। Greater Noida News