
Greater Noida News : थाना जेवर क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति के साथ गाली गलौज और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके कानों से कुंडल तथा सोने की चेन खींच ली। इस मामले में पीड़ित ने दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ थाना जेवर में मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला मानक चौक कस्बा जेवर निवासी इस्तकार ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि गत 19 अगस्त की शाम को उसके पड़ोस में रहने वाले अरशद, जानू, सिराज, शकीरा, शाहिद अहमद, सूखा पत्नी रियाज व सहाना पत्नी अरशद जबरन उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे।
Greater Noida News : उन्होंने जब इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी ने जब उसे बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और उसे भी जमकर मारा पीटा।
इस्तकार का आरोप है कि मारपीट के दौरान अरशद ने उसकी पत्नी के कानों से कुंडल और गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच ली और छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी उसकी पत्नी को बालों से पकड़कर ले जाने लगा, जिसपर उसकी पत्नी बेहोश होकर गिर गई।
Greater Noida News : उसने बताया कि शोर सुनकर मौके पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।