कैट 2023 के नतीजे घोषित, टाइम ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:49 PM
Greater Noida News : देशभर के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट-2023) का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। जिसमें टाइम ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने परचम लहराया है। टाइम ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने 99.77 परसेंटाइल स्कोर किया है। जिसको लेकर छात्र एंव छात्राओं में खुशी का माहोल है।
Greater Noida News
दिव्यांश बत्रा रहे टॉपर
बता दे कि टाइम ग्रेटर नोएडा के छात्र दिव्यांश बत्रा ने 99.77 परसेंटाइल स्कोर हालिस किए साथ ही यहीं की छात्रा अन्वेसा मंडल ने 98.08 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। वहीं इस टाइम ग्रेटर नोएडा संस्था के कई ऐसे छात्र है, जिन्होंने 97 परसेंटाइल स्कोर कैट 2023 की परीक्षा में हासिल किया है।
Greater Noida News 10 वर्षों से अच्छा रिजल्ट दे रहा टाइम ग्रेटर नोएडा
टाइम ग्रेटर नोएडा पिछले 10 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में इसी तरह के बहतरीन रिजल्ट के लिए जाना जाता है। टाइम ग्रेटर नोएडा की निदेशक स्वेता साहू कैट 2023 की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बहुत ही खुश है। निदेशक साहू ने छात्रों के रिजल्ट पर उन्हे बधाई दी। कैट 2023 परिक्षा में पास हुए छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय टाइम ग्रेटर नोएडा की निदेशक को देते हुए उत्साह जताया है।
26 नवंबर को हुई थी परीक्षा
आपको बता दे कि इस साल कैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम लखनऊ ने कराया है। कैट परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को हुआ था। इसके लिए देश भर में 167 शहर में 375 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कैट स्कोर जारी होने के बाद हर आईआईएम में योग्यता के लिए अलग अलग मानक होंगे। इनमें कट ऑफ और उन्हें दिया जाने वाले वेटेज अलग-अलग हो सकता है। चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग हो सकती है। प्रवेश में कैट स्कोर के साथ पिछले अकादमिक रिकॉर्ड, कार्य अनुभव समेत अन्य क्षेत्रों के आधार पर अंतिम रैंकिंग तैयार की जाती है। कैट परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर उपलब्ध है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो