CEO की बिल्डरों को दो टूक, खरीदारों के नाम जल्द कराएं रजिस्ट्री, नहीं तो...
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:51 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों के नाम जल्द रजिस्ट्री कराने के मकसद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बुधवार को क्रेडाई के साथ बैठक की। जिसमें सीईओ ने बिल्डरों को फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए और जिन बिल्डरों ने प्रोजेक्ट पर कुल बकाया राशि का 25 फीसदी जमा नहीं किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे एक सप्ताह में भुगतान कर खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू कराएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
Greater Noida News
96 परियोजानाओं में होने है रजिस्ट्री
फ्लैट खरीदारों को उनका आशियाना दिलाने के मकसद से गठित अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के आधार पर ग्रेटर नोएडा के फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्रयासरत है। ऐसे कुल 96 परियोजानाओं में खरीदारों के नाम रजिस्ट्री होनी है। इन 96 में से 15 परियोजनाएं ऐसी हैं जिन पर ड्यूज नहीं है, इन परियोजनाओं के फ्लैटों की रजिस्ट्री हो रही है। इन 15 परियोजनाओं मेें अब तक 2322 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके अलावा 40 ऐसी परियोजनाएं हैं जिनके बिल्डरों ने कुल बकाया रकम का 25 फीसदी लगभग 276 करोड़ रुपये प्राधिकरण में जमा कर दिया है। इन 40 परियोजनों से लगभग 1200 करोड़ रुपये की प्राप्ति और होनी है। 25 फीसदी रकम जमा करने के बाद इन परियोजनाओं में भी रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है। इनमें अब तक 315 फ्लैटों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। शेष 41 परियोजानाओं में 25 फीसदी रकम जमा होते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
[caption id="attachment_156087" align="aligncenter" width="525"] Greater Noida News[/caption]
बैठक में रहे कई लोग शामिल
इन मामलों को लेकर बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में क्रेडाई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीईओ ने निर्देश दिए कि जिन 40 बिल्डरों ने 25 फीसदी रकम जमा कराकर रजिस्ट्री शुरू करा दी है, वे सभी रजिस्ट्री की प्रक्रिया और तेजी से संपन्न कराएं और जिन 41 परियोजनाओ से जुड़े बिल्डरों ने अभी तक 25 फीसदी धनराशि जमा नहीं की है, वे एक सप्ताह के भीतर भुगतान कर रजिस्ट्री शुरू कराएं। नहीं तो इस अवधि के बाद प्राधिकरण इन बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इनकी सबलीज कैंसिल कर संपत्ति अटैच करने तक की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्रेडाई से मनोज गौड़, गीतांबर आनंद, दिनेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Greater Noida News