Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभी चुनावों की घोषणा के पहले उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में आएंगे। CM योगी पहले 15 मार्च 2024 को ग्रेटर नोएडा आने वाले थे। अब उनके कार्यक्रम में फेरबादल किया गया है।
Greater Noida News
फ्लैट खरीदारों से किया वादा करेंगे पूरा
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित सेक्टर पी-4 के सीनियर सिटीजन होम कॉम्प्लेक्स सोसाइटी के करीब 100 फ्लैट खरीददारों के रजिस्ट्री सौंपेंगे। उत्तर प्रदेश के CM योगी का यह कार्यक्रम पहले 15 मार्च को होना था, इसके लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट जिला प्रशासन व ग्रटेर नोएडा प्रधिकरण ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रजिस्ट्री विभाग ने भी रजिस्ट्री के लिए विशेष रूप से कैंप लगा कर फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री शुरू की थी। अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 16 मार्च 2024 (शनिवार ) को ग्रेटर नोएडा आएंगे। हांलकि जिला प्रशासन के स्तर पर सीएम योगी का अपडेट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन 16 मार्च को सीएम योगी का ग्रेटर नोएडा आना तय माना जा रहा है।