ग्रेटर नोएडा में 4 दिन बाद पानी में डूबा मिला बच्चे का शव, मचा हड़कंप
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:07 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां चार दिन बाद नहर में डूबे बच्चे की डेड बॉडी मिल गई है। वहीं शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है बच्चे के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने बच्चें के शव को उसके परिवारों को सौंप दिया है।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में रहने वाला यब बच्चा अपने दोस्तो के साथ खटाना वाली नहर में नहाने गया। पानी के तेज बहाव के कारण बच्चा नदी में डूब गया। मरने वाला के नाम जेद खान(14) बताया जा रहा है। वहीं 4 दिनों से एनडीआरएफ की टीम बच्चे की तलाश में जुटी थी। काफी मश्क्कत के चार दिन बाद बच्चा का शव ग्रेटर नोएडा के खटना नहर के पुल के पास मिला है। शव मिलते ही आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में दर्ज है। वहीं बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुखार मची है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।