
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित कॉलेज में पढ़ रहे छात्र पढ़ाई कम मारपीट व दबंगई ज्यादा कर रहे हैं। थाना नॉलेज पार्क (Knowledge Park) क्षेत्र के दो कॉलेज में दबंग छात्रों ने अपने सहकर्मी छात्रों की मामूली बात पर पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (IIMT College of Engineering) में बीटेक के छात्र शिवम सिरोही ने पुलिस से शिकायत में बताया कि प्रियांशु राय, सौरभ कपासिया दीपक व तुषार शर्मा ने कॉलेज के भीतर घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने धमकी दी थी अगर उसने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इसी थाना क्षेत्र के लॉयड लॉ कॉलेज में पढऩे वाले आयमन के साथ हर्ष शर्मा व उसके साथियों ने गाली गलौज की। इस बात का विरोध करने पर हर्ष व उसके साथियों ने आयमन के साथ मारपीट की झगड़ा होता देखकर आयमन को बचाने आए हर्ष तिवारी को भी दबंग छात्रों ने जमकर पीटा। मौके पर लोगों की भीड़ इक_ा होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
वहीं शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University) में भी दबंग छात्रों ने बीटेक सेकंड ईयर के छात्र के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। ग्राम पचोखरा थाना रबूपुरा (Police Station Rabupura) निवासी प्रवीण शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र है। 19 सितंबर को वह अपनी क्लास खत्म कर लंच करने के लिए बाहर आया था। इस दौरान यूनिवर्सिटी के ही कुछ छात्रों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों में हर्ष शर्मा नाम का छात्र भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि पीडि़तों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जान पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।