कूड़े का प्रबंधन न करने पर कंपनी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:34 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े का उचित प्रबंध न करने वाले बल्क वेस्ट जेनरेटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने शनिवार को सेक्टर ईकोटेक 3 स्थित स्टेरिआन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर 40,500 का जुर्माना लगाया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 रूल के अनुसार कूड़े को प्रक्रिया न करने पर स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक संजीव विधूड़ी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है। Greater Noida News
जुर्माने की रकम जमा करने के निर्देश
जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा करने के निर्देश दिए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग की अपील की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण साफ सफाई को लेकर इन दिनों काफी सख्त हो गया है। यहां के प्राधिकरण ने कंपनियों द्वारा कूड़े का उचित प्रबंधन न किए जाने पर भारी जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। Greater Noida News