Greater Noida News :कंपनी के जनरेटर और टूल्स को चोरी करना पड़ा भारी, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
Greater Noida News :
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:58 AM
Greater Noida News :शहर में आए दिन चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है। पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में थाना रबूपुरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सेक्टर 32 स्थित एक कंपनी में जनरेटर और टूल्स चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
कंपनी में रखे जनरेटर और टूल्स किए थे चोरी
ग्रेटर नोएडा सेक्टर 32 स्थित एमटी एंड टी निर्माण कंपनी में काम किया रहा था। कुछ दिनों से कंपनी में कार्य बंद था और कंपनी में जनरेटर और कुछ टूल्स रखे हुए थे। जो 4 मई को आरोपियों द्वारा चोरी कर लिए गए। जब पीड़ित को घटना का पता चला तो पीड़ित ने मामले की जानकारी रबूपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चकबीरमपुर पावर हाउस के पास से किया गिरफ्तार
थाना रबूपुरा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए बीट पुलिसिंग, लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी एकत्रित कर आरोपियों को चकबीरमपुर पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी इरफान, शोएब, और शोएब पुत्र कामिल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मूल रूप से ग्राम दोताई थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड के रहने वाले है। थाना रबूपुरा पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। जो काफी लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
:- अमन भाटी