Greater Noida News : थाना दादरी पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद एक गोकश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोकश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान इसका एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार बताया कि थाना प्रभारी अरविंद कुमार व उनकी टीम दादरी बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे दो लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार रुकने के बजाय तेजी से बाइक को चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें नई बस्ती उर्फ बैरिंगपुर जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। इस दौरान उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
मुठभेड़ में घायल हुआ नाजिम शातिर गोकश है
एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान नाजिम पुत्र यूनुस निवासी ग्राम रतुपूरा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई। इसके पास से तमंचा कारतूस, रस्सी, नशीला इंजेक्शन, सिरिंज, पशुओं को लगाने वाली सुई, लोहे का दाब व चोरी की बाइक बरामद हुई। एडीसीपी के मुताबिक मुठभेड़ में घायल हुआ नाजिम शातिर गोकश है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी करने की घटनाओं को अंजाम देता है। नाजिम व उसके साथी सुनसान जगह पर पशुओं को नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते थे और उसके बाद गोकशी की घटना को अंजाम देते थे। उसके आपराधिक इतिहास की पड़ताल की जा रही है और फरार साथी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ग्रेटर नोएडा में पेड़ से टकराई स्कूल बस, 4 बच्चों को लगी चोट
ग्रेटर नोएडा में आज सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक निजी स्कूल की बस का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा तब हुआ जब हनुमान मूर्ति से बिसरख की ओर जाने वाली सड़क पर बस जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ में जाकर भिड़ गई। इस दौरान बस में 17 बच्चे सवार थे, जिनमें 4 बच्चों को चोट लगी है। बस के ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आई हैं।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बस के ड्राइवर और हेल्पर को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। Greater Noida News
कुछ अन्य बच्चों को मामूली चोट आई
आज सुबह को सूचना मिली कि थाना बिसरख क्षेत्र के चार मूर्ति चौराहे पर एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पेट से टकरा गई है। यह स्कूल बस ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल की थी। बस में 17 बच्चे सवार थे। इस घटना में अन्या उम्र 13 वर्ष कक्षा 8, कुशंक उम्र 12 वर्ष कक्षा 7, शौर्य उम्र 16 वर्ष कक्षा 11, संस्थिता उम्र 6 वर्ष कक्षा 2 तथा बस चालक भगवान सिंह उम्र 48 वर्ष को चोट आई है। कुछ अन्य बच्चों को मामूली चोट आई है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने दूसरी बस मंगवाकर बच्चों को स्कूल भिजवा दिया है। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से वर्कशॉप में भेजा जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से वापस भेजा। Greater Noida News