
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों द्वारा लगातार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को किसान सभा के धरने को प्राधिकरण पर 108 दिन हो गए हैं। आज धरने प्रदर्शन के दौरान माकपा नेत्री सुभाषनी अली ने धरना स्थल पर जाकर किसानों का समर्थन किया एवं आगे भी उनके साथ खड़े रहने का ऐलान किया इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर खूब निशाने साधे।
धरने को संबोधित करते हुए सुभाषनी अली ने कहा कि यह सरकार अडानी अंबानी की सरकार है। सरकार की नीतियां किसान और मजदूर विरोधी हैं। सरकार सिर्फ गरीबों के पक्ष में जुमलेबाजी करती है जबकि निर्णय पूंजीपतियों के पक्ष में करती है। प्राधिकरण भी कोई अपवाद नहीं है। प्राधिकरण के पास पूंजीपतियों, बिल्डरों के लिए जमीन की कोई कमी नहीं है, परंतु किसानों के साथ किए गए समझौते के अनुसार प्लाट देने की नीयत नहीं है। जिससे साफ जाहिर होता है कि प्राधिकरण किसके पक्ष में कार्य कर रहा है, जबकि सारी जमीन किसानों ने ही प्राधिकरण को दी है और प्राधिकरण हर बार अपने वायदे से मुकर रहा है।
किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि 12 सितंबर को प्राधिकरण के दोनों गेट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। किसान सभा प्राधिकरण और सरकार किसानों की वाजिब समस्याओं को हल करने के लिए पूरा मौका दे चुकी हैं। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष यतेंद्र मैनेजर ने कहा कि सरकार ने राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को बीच में लेकर किसानों से समस्याओं को हल करने का वादा किया था, परंतु सरकार और प्राधिकरण ने वादा खिलाफी करते हुए अपने वादे से मुकरने का कार्य किया है। जिससे किसानों में आक्रोश बढा है। नतीजतन किसानों ने 12 सितंबर को प्राधिकरण को बंद करने का ऐलान किया है।
Read Also - UP PCS Officer Promotion : PCS अफ़सरों पर मेहरबान योगी सरकार, 16 SDM को मिला प्रमोशनकिसान सभा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा किसान सभा मुद्दों को हल कराए बिना प्राधिकरण से हटने वाली नहीं है प्राधिकरण यह बात अच्छी तरह समझ ले इसलिए प्राधिकरण जितना जल्दी हो समस्याओं को हल करने का कार्य करें किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा हमारी लड़ाई वाजिब लड़ाई है। पूर्व में हुए समझौता के बाबत हमारी मांगे हैं प्राधिकरण बार-बार वादा कर वादा खिलाफी करता रहा है इसलिए किसानों ने फैसला किया है की समस्याओं को पूरी तरह हल करवा कर ही धरना प्रदर्शन खत्म करेंगे।
किसान सभा के नौजवान नेता प्रशांत भाटी ने कहा कि हम नौजवान पूरी तरह संगठित हैं और 12 सितंबर को प्राधिकरण के दोनों गेट बंद करने की तैयारी कर ली गई है। धरने के बाद किसान सभा की एक्शन कमेटी और गांव की कमेटियों के सक्रिय सदस्यों की धरना स्थल पर 4 बजे बैठक हुई बैठक में 12 सितंबर के आंदोलन के प्रचार के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ईस्ट में अलग-अलग टीम में बना दी गई हैं
किसान सभा के धरने की अध्यक्षता बाबा नेतराम और संचालन संदीप भाटी ने किया। सीटू के जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महिला समिति की दिल्ली राज्य प्रभारी आशा शर्मा, आशा यादव, रेखा चौहान, गौतम बुद्ध नगर की महिला समिति की जिला अध्यक्ष चंदा बेगम, कामरेड पुष्पेंद्र त्यागी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दिल्ली राज्य सचिव कामरेड के एम तिवारी, विजेंद्र नागर, धीरज सिंह भाटी, मोहित नागर, मोहित भाटी, मोहित यादव, सुरेंद्र यादव, सेलक यादव, राजे यादव, सत्येंद्र, सत्तू भाटी, बाबा संतराम, मदनलाल भाटी, अजय पाल भाटी, संदीप भाटी, अरुण, सुशील, जितेंद्र, खुशी, वेद, संजय नागर, सतीश यादव ने संबोधित किया। धरना स्थल पर तिलक देवी, जोगेंद्री, बिजेंद्री, सरिता, पूनम भाटी, कृष्णा चौधरी, रमेश चौधरी एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे। Greater Noida News