Greater Noida News : चोरी के आटो व अवैध हथियार के साथ बदमाश पकड़े
Greater Noida News : Crook caught with stolen auto and illegal weapon
भारत
चेतना मंच
19 May 2023 10:41 PM
Greater Noida News : थाना दनकौर पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का एक ऑटो व अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ऑटो चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते हैं।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ऑटो सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। पुलिस के मांगने पर दोनों आरोपी ऑटो के कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में इनके पास से एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अरुण पुत्र दिनेश व अर्जुन पुत्र वीरपाल बताते हुए कबूल किया कि उक्त ऑटो चोरी का है। उन्होंने इस ऑटो को 2 दिन पूर्व परी चौक के पास से चोरी किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब 28 दिन पहले थाना ईकोटेक 1 क्षेत्र से भी एक ऑटो चोरी किया था। उक्त ऑटो में तेल खत्म होने के कारण वह उसे रास्ते में छोड़ कर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने हाल ही में परी चौक से एक अन्य ऑटो को चोरी किया था। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ऑटो चोरी करने के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।