मोबाइल नंबर पोर्ट करा साइबर ठग ने व्यवसाई के खाते से लाखों रूपये उड़ाए
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:58 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। साइबर ठग ने जालसाजी से एक किराना व्यवसाई का मोबाइल नंबर पोर्ट करा कर उसके खाते में सेंध लगा दी। जालसाज ने नंबर पोर्ट होने के बाद किराना व्यवसाई के खाते से लाखों रूपये निकाल लिए। पीडि़त ने थाना कासना में मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida News
बैंक खाते से उड़ाए 2.76 लाख
बता दें कि मूल रूप से पाली फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले पीड़ित धर्मवीर ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह कासना स्थित कालीचरण मार्केट में किराना स्टोर चलाते हैं। बीते 4 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 2 स्थित जिओ कस्टमर केयर गया। जहां उसे पता चला कि उसका नंबर वोडाफोन में पोर्ट करा दिया गया है। संदेह होने पर उसने जब एटीएम बूथ पर अपने एटीएम कार्ड को चेक किया तो पता चला कि उसके खातों से 2 लाख 76 हजार रूपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित धर्मवीर ने तुरंत पीएनबी और केनरा बैंक के कस्टमर केयर पर बात करके अपने अकाउंट को बंद कराया।
गाजियाबाद के पते पर मिला चल रहा नंबर
इसके बाद उसने वोडाफोन केयर कस्टमर पर अपने नंबर के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसका नंबर रामविलास पुत्र रामफल निवासी गुलधर जागृति विहार सेक्टर-23 संजय नगर गाजियाबाद के आधार कार्ड पर चल रहा है। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर उसने इसकी शिकायत साइबर सेल से की। साइबर सेल ने जांच के बाद मामले को थाना कासना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि कासना में किराना की दुकान चलाने वाले धर्मवीर का मोबइल नंबर पोर्ट करा कर उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।