
Greater Noida News : गलती से दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में यूपीआई (UPI Payment) के माध्यम से ट्रांसफर हुए पैसों को वापस पाने के लिए सोशल साइट (Social Site) पर सर्च करना ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ा। साइबर ठग (Cyber Fraud) ने उक्त व्यक्ति के मोबाइल फोन में रस्ट डेस्क एप डाउनलोड करा कर उसके खाते से 2,40,000 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने थाना बीटा-2 में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर गामा-2 जी ब्लॉक में रहने वाले विनोद कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत दिनों वह किसी व्यक्ति को यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर रहा था। इस दौरान गलती से आरिफ नाम के व्यक्ति के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो गए। इन पैसों को वापस पाने के लिए उसने गूगल पर सर्च किया।
Greater Noida News : उसने बताया कि गूगल पर सर्च करने के बाद उसने एनपीसीआई पर कंप्लेंट की। इसके बाद उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह अपने मोबाइल फोन में रस्ट डेस्क ऐप डाउनलोड कर ले, तो पैसे वापस मिल सकते हैं।
विनोद कुमार के मुताबिक उसने जैसे ही अपने मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड किया, तो उसके खाते से ट्रांजेक्शन होने लगे। कुल 48 बार हुए ट्रांजैक्शन में उसके खाते से 2,40,000 निकल गए। बैंक से मैसेज आने पर उसने इसकी शिकायत तुरंत साइबर क्राइम नंबर (Cyber Crime Number) पर ऑनलाइन कंप्लेंट की।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर शाखा ने पीड़ित के खाते से निकाले गए 83,000 रुपए को होल्ड करा दिया है। पुलिस साइबर ठग की तलाश कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में बीमारी से हारे रिटायर PCS अफसर, उठाया ये खतरनाक कदम
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।