Greater Noida News : दादा को थी दो मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:41 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:41 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । दो मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता ने मासूम बच्चे व वृद्घ की जिंदगियां लील ली। किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दादा ने 3 साल के मासूम पोते के साथ जहरीला पदार्थ पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जबकि एक पोते ने गला खराब होने के कारण कोल्डड्रिंक नहीं पी और उसकी जान बच गयी। दनकौर थाना क्षेत्र के रीलखा गांव में हुई इस घटना के बाद हर कोई हैरान है।
मूल रूप से अलीगढ निवासी (65 वर्षीय) निहाल रीलखा गांव के एक व्यक्ति के फार्म हाउस पर नौकरी करता था। निहाल के साथ उसका (3 वर्षीय) पोता लव व (7 वर्षीय) शिबू भी रहते थे। लव व शिबू को उनकी मां छोड़कर चली गई थी। निहाल का बेटा शिवम भी मानसिक रूप से कमजोर है और वह भी पिछले काफी समय से लापता है। ऐसे में दोनों मासूम बच्चों को उनका दादा ही पाल रहा था। निहाल का बड़ा बेटा दोनों बच्चों को साथ रखने का विरोध करता था। इस बात को लेकर अक्सर परिवार मे विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक निहाल किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। मंगलवार दोपहर को निहाल ने अपने पोते लव को कोल्ड ड्रिंक पिलाई और खुद भी पीली जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर पुलिस दोनों को जिम्स अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि निहाल आर्थिक तंगी के साथ-साथ किडनी की बीमारी से जूझ रहा था और वह बच्चों के भविष्य को लेकर खासा चिंतित रहता था।
थाना प्रभारी राधा रमण ने आशंका जताई है कि संभवत बच्चों के भविष्य व गृह कलेश के चलते ही निहाल ने लव को जहरीला पदार्थ पिलाकर खुद भी पी लिया था। निहाल ने मृत्यु से पूर्व अपने दूसरे पोते शिबू को भी जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाने का प्रयास किया था लेकिन उसने कोल्ड ड्रिंक नहीं पी जिस कारण उसकी जान बच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा उठाए गए इस कदम से हर कोई अचंभित है।