Greater Noida News : जिम ट्रेनर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:59 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-2 (Alpha-2) में चार पांच अज्ञात युवकों ने जिम ट्रेनर (Gym Trainer) पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया जिम ट्रेनर (Gym Trainer) ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिम ट्रेनर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
अल्फा-2 निवासी निखिल कौशिक जिम ट्रेनर (Gym Trainer) हैं और ओमेक्स सोसाइटी (Omaxe Society) में जिम चलाते हैं। मंगलवार की सुबह वह ओमेक्स सोसायटी (Omaxe Society) के गेट नंबर 8 पर खड़े हुए थे। इस दौरान पांच छह युवक मौके पर पहुंचे इन युवकों ने हाथ में लाठी डंडे लिए हुए थे युवकों ने आते ही निखिल कौशिक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
युवकों के हाथ में लाठी डंडे देखकर आसपास खड़े लोग भी वहां से खिसक लिए। निखिल कौशिक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई मारपीट की है पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) में कैद हो गई थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।