
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर में आए दिन दबंगों के हौंसले बढ़ते होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोर्ट परिसर में देखने को मिला है। कोर्ट परिसर के अंदर सरकारी वकील द्वारा गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के सचिव पर हमला कर दिया गया। हमले के दौरान सचिव नीरज तंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से कोर्ट परिसर के अंदर तनाव का माहौल है। घटना के बाद वकील एकत्र होकर सूरजपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे।
ग्रेटर नोएडा सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में बार एसोसिएशन के सचिव नीरज तंवर आज सुबह किसी काम से कोर्ट में आए थे, कि तभी अचानक कोर्ट परिसर के अंदर सरकारी वकील नीटू विश्नोई द्वारा उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले नीरज तंवर द्वारा नीटू बिश्नोई पर भ्रष्टाचार और रिश्वत का आरोप लगाया गया था। इसकी शिकायत नीरज तंवर द्वारा डीएम और बड़े अधिकारियों से की थी। नीटू विश्नोई द्वारा आज कोर्ट परिसर के अंदर नीरज तंवर को अकेला देख बदला लेने की नियत ते जानलेवा हमला कर दिया गया।
घटना के बाद वकीलों में रोष है सभी वकील एकत्र होकर सूरजपुर थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा मामला शांत करवाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले को शांत करवाने के प्रयास कर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
#GreatetNoidaCrimeNews #GreaterNoidaLatestNews #GreaterNoidaBreakingNews