Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
चेतना मंच
01 Jun 2022 07:52 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । थाना रबूपुरा क्षेत्र के पचोकरा गांव निवासी बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक पचोकरा गांव निवासी रूप सिंह की (19 वर्षीय) पुत्री खुशी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक खुशी की अचानक तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने युवती की संदिग्ध मौत की जानकारी थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ोस के लोगों से मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी का कहना है कि युवती के परिजन उसकी मौत को सामान्य मौत बता रहे हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।