Greater Noida News : डिजिटल शिक्षा आज देश की जरूरत: डा.महेश शर्मा
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:21 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा है कि आज डिजिटल शिक्षा देश की जरूरत बन गयी है। देश की युवा पीढ़ी को शिक्षा के नये युग में आगे बढऩे के लिए डिजिटल शिक्षा का ज्ञान बेहद जरूरी है। सांसद डा. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के मंगलमय इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज व लॉयड लॉ कॉलेज ग्रेटर नोएडा के 400 छात्रों को एक समारोह में स्मार्टफोन बांटने के बाद उक्त बात कही।
छात्रों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नये युग को प्रारंभ करने के लिए यह योजना एक अच्छा प्रयास है। कोविड के समय छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं थे उस समय इसका महत्व पहचाना गया और आज पूरे उप्र में यह योजना स्कूल व कॉलेज में चलाई जा रही है।
इस अवसर पर लॉयड लॉ कॉलेज के डा. अखिलेश कुमार, डा. मोहम्मद सालीन, डा. मधुकर शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, मनोहर थैरानी व मंगलम इंस्टीटयूट के चेयरमैन अतुल मंगल, वाईस चेयरमैन आयुश मंगल, डायरेक्टर डा. मनोज कुमार सिंह, डा. आर.के. सिंह, डा. अजय सिंह, प्रेरणा मंगल दोनों संस्थानों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।