हाथरस भगदड़ में दादरी के मृतक श्रद्धालु के परिजनों से मिले डीएम, दी सांत्वना
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:51 PM
Greater Noida News : हाथरस में पिछले दिनों (2 जुलाई) को आयोजित हुए सत्संग में भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है इस दर्दनाक ग्रेटर नोए़डा के (गौतमबुद्धनगर) श्रद्धालु भी शामिल हैं। इस हादसे के बाद महिला श्रद्धालु के घर में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा उनके परिजनों से मिलने पहुंचे।
Greater Noida News
ग्रेटर नोए़डा के पीड़ित परिवार से मिले डीएम
बता दें कि हाथरस भगदड़ में दादरी की सुमन्त्रा देवी पत्नी मानसिंह (64 वर्ष), निवासी गौतमपुरी हाल निवास गगन विहार दादरी तथा प्रेमवती पत्नी दलवीर सिंह, (73 वर्ष), निवासी बालाजी विहार दादरी की भी मृत्यु हुई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को मृतकों के घर पहुंच कर सांत्वना व्यक्त करते हुए परिजनों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस दु:ख की घड़ी में शासन एवं जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है और शासन द्वारा जो भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी उसके लिए जिला प्रशासन सभी कार्रवाई पूर्ण करने के लिए सहयोग करेगा। Greater Noida News