ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में कुत्तों का आतंक, सुरक्षा गार्ड को किया जख्मी,महिला को स्कूटी से गिराया
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Aug 2023 04:03 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हाईराईज अपार्टमेंट में आए दिन आवारा कुत्तों का आतंक बढता ही जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा लाख कोशिश करने के बावजूद भी इन पर रोक नहीं लग सकी है। जिससे निवासियों में काफी रोष है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में स्कूटी चला रही महिला के पीछे कुत्तों का झुंड दौड़ पड़ा। कुत्तों के पीछे दौडने पर असंतुलन होकर स्कूटी के साथ महिला गिर गई। वही दूसरी सोसाइटी में सुबह के समय गश्त लग रहे सुरक्षा गार्ड को आवारा कुत्तों ने काट लिया।
10 से 12 लोगों को काट चुके हैं आवारा कुत्ते
Greater Noida West News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीडेशिया सोसायटी में सुरक्षा गार्ड सुबह के समय गश्त लग रहा था तभी अचानक गार्ड को आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने से सुरक्षा गार्ड का हाथ लहू लुहान हो गया। आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से निवासी काफी परेशान है। बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं मिल पा रहा है। लोगों को कहना है कि आवारा कुत्तों द्वारा अब तक सोसाइटी में 10 से 12 लोगों को काट लिया गया है।
असंतुलित होकर स्कूटी से गिरी महिला
Greater Noida News: वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइटी में एक महिला स्कूटी चला रही थी तभी अचानक 6 से 7 आवारा कुत्तों का झुंड महिला पर टूट पड़ा। कुत्तों द्वारा काफी दूर तक महिला का पीछा किया गया। कुत्तों ने महिला को कई बार काटने का प्रयास किया गया लेकिन महिला स्कूटी चलाती रही और कुत्ते उसे दौड़ाते रहे कुछ देर बाद स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया जिससे महिला नीचे गिर गई। महिला का शोर सुनकर कुछ लोगों द्वारा कुत्तों को भगाया गया।
शिकायत करने पर भी नहीं उठाया गया ठोस कदम
Greater Noida Latest News : निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में आए दिन आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मामले की शिकायत प्राधिकरण में कई बार की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। निवासी आवारा कुत्तों से काफी ज्यादा परेशान है। बच्चे और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। निवासी अपने बच्चों को अकेला घर से बाहर निकालने से डरने लगे हैं। आवारा कुत्तों के डर की वजह से निवासियों ने पार्कों में घूमना भी बंद कर दिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।