‘गवाही ना दे, अंजाम अच्छा नहीं होगा’ दुष्कर्म पीड़िता को दी गई धमकी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Aug 2024 10:23 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक रेप पीड़िता डरा-धमका देने वाला मामला का सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर स्थित न्यायालय में अपने केस की तारीख पर आई दुष्कर्म पीड़िता को दो युवकों ने रास्ते में जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़िता ने इस मामले में एक रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
Greater Noida News
रेप पीड़िता को दी जान से मरने की धमकी
आपको बता दें कि प्रिया (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने साल 2023 में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला वर्तमान में सूरजपुर स्थित न्यायालय में चल रहा है। वह अपने केस की पैरवी के लिए सूरजपुर स्थित न्यायालय में आई थी। तारीख पर उपस्थित होने के बाद वह वापस अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में उसे दो युवकों ने रोक लिया। युवकों ने धमकी दी कि वह गवाही ना दे वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। उसने जब शोर मचाया तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।