
Greater Noida News : गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भवोकरा गांव के शहीद फौजी रिंकू चौधरी पुत्र ऋषिपाल चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे गौतमबुद्ध नगर की मिट्टी के लाल जेवर के भवोकरा गांव स्थित शहीद रिंकू चौधरी के पैतृक आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर की मिट्टी के लाल रिंकू चौधरी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात थे। उनके शहीद होने के बाद जहां एक ओर उनके गांव में दुःख का माहौल था, वहीं गर्व की भावना भी नजर आ रही थी।
Greater Noida News : शहीद रिंकू चौधरी को श्रद्धांजलि देने के बाद डॉ. महेश शर्मा ने मकोड़ा गांव निवासी पूर्व विधायक स्व. महेन्द्र सिंह भाटी की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने जेवर विधानसभा में थोरा एवं फलैदा गांव निवासी स्व. तारा प्रधान एवं स्व. ठाकुर अमीलाल सिंह के घर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी तथा दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान क्षेत्र के निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, अभिषेक शर्मा, धर्मेन्द्र भाटी, संजीव शर्मा, मूलचंद शर्मा, रविन्द्र शर्मा, मनोज जैन, वासिक राणा, मनीराम शर्मा, ओमदत्त शर्मा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, प्राधिकरण निकालने जा रहा प्लॉटों की स्कीम
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।