
Greater Noida News : निज निवास निराला ग्रीनशायर सोसायटी में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा पहुंचे। निवासियों द्वारा सांसद को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। निवासियों ने सोसायटी में रजिस्ट्री आदि समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रख जल्द से जल्द निस्तारण करवाने का अनुरोध किया। संसद द्वारा निवासियों के साथ मीटिंग कर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। सांसद द्वारा एक बार फिर मोदी सरकार को विजयी बनाने की अपील की गई।
ग्रेटर नोएडा ग्रीनशायर सोसायटी में 'महा जनसंपर्क अभियान' के तहत डा. महेश शर्मा सोसायटी में पहुंचे। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा सोसायटी में रहने वाले लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ विजयी बनाने की अपील की।
मीटिंग के दौरान निवासियों द्वारा अनेकों सोसायटी में घर खरीदारों की रजिस्ट्री कराने के मुद्दे को सांसद के समक्ष रखा गया। जिस पर सांसद द्वारा जल्द ही घर खरीदारों को मालिकाना हक दिलवाने का आश्वासन दिया गया। दरअसल पिछले 7 महीने से घर खरीददारों द्वारा हर रविवार को एक मूर्ति गोल चक्कर पर धरना प्रदर्शन किया जाता है।
मीटिंग के दौरान मुख्य रूप से सांसद महेश शर्मा, श्री भगवान पोरवाल, सचिन त्यागी, अरुण राठी, विजय भवानी और सोसाइटी के अनेकों लोग शामिल हुए।