
सार
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर के निकट जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का कुछ लोगों का सपना बस सपना ही रह गया। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा घोषित प्लॉटों की योजना में 10 हजार आवेदक ड्रॉ से बाहर हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा समेत इस बात की सर्वत्र चर्चा हो रही है।
विस्तार
Greater Noida News : आपको बता दें कि UP के ग्रेटर नोएडा शहर के ठीक बगल में एक अत्याधुनिक शहर बसाया जा रहा है। यह शहर नोएडा व ग्रेटर नोएडा शहर से चार गुना बड़ा व सभी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं वाला शहर है। इस शहर का अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस शहर को विकसित कर रहा है।
इस कारण यह शहर यमुना सिटी के नाम से जाना जा रहा है। इसी शहर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। इस एयरपोर्ट का नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, किंतु जेवर कस्बे के पास होने के कारण इसे जेवर एयरपोर्ट कहा जाता है। इसी एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने 1184 प्लॉटों की स्कीम घोषित की थी। इस स्कीम में एक लाख 40 हजार लोगों ने प्लॉट लेने के लिए आवेदन किया है।
Greater Noida News : आपको बता दें कि यीडा की प्लॉट योजना का ड्रॉ यानी लॉटरी 18 अक्टूबर 2023 को निकाली जाएगी। इस ड्रॉ में 130899 आवेदकों के भाग्य का फैसला होगा। यानी 130899 आवेदकों के बीच लॉटरी (ड्रॉ) निकाली जाएगी। लगभग 10 हजार आवेदक ड्रॉ में शामिल नहीं हो पाएंगे।
Greater Noida News : आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण हो, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हो अथवा यीडा हो, सभी प्राधिकरण जब कोई योजना निकालते हैं, तो उन योजनाओं में तीन ऑप्शन दिए जाते हैं। पहला ऑप्शन स्कीम में दिए जाने वाले प्लॉट (प्रॉपर्टी) की कीमत एकमुश्त जमा करना होता है। दूसरा ऑप्शन 6 किश्तों में भुगतान करने का होता है। तीसरा व आखिरी ऑप्शन पांच साल में मासिक किश्तों में भुगतान करने का होता है।
जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली गई स्कीम में भी तीनों ऑप्शन दिए गए थे। नियम यह है कि यदि पहले ऑप्शन के लिए पर्याप्त आवेदन नहीं आते, तो प्राधिकरण दूसरे या तीसरे ऑप्शन तक जाता है। वर्तमान स्कीम यानी जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली गई प्लॉटों की योजना में एकमुश्त पैसा जमा करने का ऑप्शन चुनने वाली की संख्या ही एक लाख 30 हजार 899 तक पहुंच गई है। जबकि कुल प्लॉट 1184 हैं।
ऐसे में दूसरे व तीसरे ऑप्शन वाले आवेदकों के लिए कोई अवसर नहीं बचा है। ऐसे लगभग 10 हजार आवेदक हैं, जिन्होंने किश्तों में पैसा जमा करने का ऑप्शन भरा था। अब इन 10 हजार लोगों का जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना केवल सपना ही रह गया है।
Greater Noida News : जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली गई प्लॉटों की योजना से यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) भी मालामाल होने वाला है। यीडा के CEO डॉ. अरुणवीर सिंह ने चेतना मंच को बताया कि इस स्कीम से प्राधिकरण को कम से कम 700 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। इस राजस्व के जरिए यीडा अपने क्षेत्र में और तेज गति से विकास कार्य करा सकेगा।
G20 का हुआ आगाज, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, विश्व ने किया समर्थन
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।