Greater Noida News : नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी सवार को दूर तक घसीटा, हालत गंभीर
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:19 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में नशे में धुत्त कार चालक ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक ने कार नहीं रोक जिस कारण डिलीवरी ब्वॉय कार व स्कूटी के बीच फंसा होकर घिसटता चला गया। टक्कर लगने से डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया।
मूल रूप से कन्नौज निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उसका भाई प्रसंगम जोमेटो में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 10 फरवरी की रात को वह सेक्टर-129 स्थित गुलशन माल से ऑर्डर लेकर डिलीवरी के लिए अपनी स्कूटी से निकला था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक कार चालक ने उसके स्कूटी में टक्कर मार दी। नशे में धुत्त कार चालक ने टक्कर लगने के बाद भी कार को रोकना जरूरी नहीं समझा। हादसे के बाद स्कूटी और कार के बीच फंसा उसका भाई काफी दूर तक घिसातता हुआ चला गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी आगे जाकर कार चालक ने कार रोकी और वहां से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना एक्सप्रेस से पुलिस ने प्रसंगम को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Greater Noida News
थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है इसके अलावा दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाला जा रहा है।