Greater Noida News : प्राधिकरण के भ्रष्टाचार की वजह से 102 एकड़ की कॉलोनी हो रही बर्बाद,आवारा पशुओं व खुले में शौच का बनी ठिकाना
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:12 AM
Greater Noida News : स्मार्ट सिटी ग्रेटर नोएडा मे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा बसाई गई कॉलोनी के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक्सपोमार्ट से 100 मीटर दूरी पर स्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एकमात्र फ्री होल्ड कॉलोनी Golf Link 1 की 13 वर्ष से लंबित मेंटेनेंस अधिग्रहण की समस्या का समाधान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अभी तक नही किया है । प्राधिकरण के भ्रष्टाचार की वजह से 102 एकड़ की कॉलोनी गौशाला व खुले मे शौच का अड्डा बनी हुई है। निवासियों ने प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
गांव से भी खराब हुई सोसाइटी की हालत
Greater Noida Latest News : गोल्फ लिंक एक के निवासियों का कहना है कि सिर्फ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वजह से ग्रेटर नोएडा की सबसे पुरानी कॉलोनी की यह हालत हुई। प्राधिकरण की कमेटी ने मेंटेनेंस अधिग्रहण हेतू स्वीकृति दी। लेकिन दुर्भाग्य से सीईओ रितु माहेश्वरी का ट्रांसफर हो गया। उसके बाद भ्रष्टाचारी बिल्डर और विभाग के एक बड़े अधिकारी ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। निवासियों का कहना है कि समिति की हालत गांव से भी खराब हुई पड़ी है। जिसके जिम्मेदार सिर्फ प्राधिकरण के भ्रष्टाचारी अधिकारी हैं।
12 वर्षों से लंबित पड़े हुए हैं सोसाइटी के मुद्दे
Greater Noida News: उन्होंने कहा कि एक तरफ ISRO ने चांद पर कदम रख दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा कर दिया। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कब तक भ्रष्टाचार के चलते लोगो के मुद्दो को बेवजह लटकाने मे लगा रहेगा। 12 वर्ष से लंबित Golf Link 1 कॉलोनी की मेंटेनेंस और हैंडओवर की समस्या का समाधान क्यो नही हुआ है? प्राधिकरण पूर्णतया भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुका है जिससे जनता त्रस्त है और जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं।
सड़क पर हो रहे गहरे गड्ढे
सोसाइटी की सड़के टूटी हुई है और कई फिट गहरें गड्ढे हो रहे हैं जिनमें बारिश होने के कारण पानी भर जाता है। पैदल चलने वाले राज्यों के लिए भी सड़क पर जगह नहीं है। सती रोड पर बने इलेक्ट्रिक पैनल भी पानी में डूबे हुए हैं जिनमें कभी भी करंट उतरने का डर बना रहता है यह किसी बड़ी घटना को बुलावा देना है। वहीं सोसाइटी में लोगों ने शौच का अड्डा बना रखा है। साथ ही रात के समय आवारा गाय घूमती रहती हैं। लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।