ग्रेटर नोएडा में चिलचिलाती गर्मी में प्यास बुझा रहे हैं मिट्टी के घड़े
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 May 2024 08:55 PM
Greater Noida News : उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। इंसान से लेकर जानवर तक भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एक पहल की ग्रेटर नोएडा शहर के वासी काफी चर्चा कर रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी में खुले आसमान के नीचे घूमने वालों की प्यास बुझाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा शहर में जगह-जगह मिट्टी के घड़े रखना हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ का इंतजाम
चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ का इंतजाम किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर गोल्फ कोर्स गोल चक्कर के पास अल्फा कमर्शल बेल्ट की तरफ मिट्टी के घड़े रखे गए हैं। इसी तरह कासना मस्जिद के पास और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के गेट नंबर 2 के पास मिट्टी के घड़े रखे गए हैं। ऐसे ही शहर में और भी जगहों पर मिट्टी के प्याऊ लगाने की योजना है।