Greater Noida News : आठ वर्षीय काश्वी ने पीएम को लिखा पत्र, यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मेट्रो की मांग
Eight-year-old Kashvi wrote a letter to the PM, demanding Metro to improve the traffic system
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2022 11:22 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चैरी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले आठ वर्षीय लड़की काश्वी अग्रवाल ने यातयात व्यवस्था न होने की वजह से मेट्रो प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने के लिए मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को पत्र लिखा है, जिसको उन्होंने पीएम को भेजा भी है। उनके पिता हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि बेटी अभी आठ वर्ष की है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक शहर है, साथ ही आने वाले समय मे लोगों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में यहां पर रहने वाले अधिकातार लोगों का दिल्ली, नोएडा व ग्रेटर नोएडा आना जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि इस एरिया में यातयात व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से लोग अपने वाहनों से आने-जाने को मजबूर है। उनका कहना है कि बेटी काश्वी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, इसमें यातयात व्यवस्था न ठीक होने की बात लिखी है। साथ ही मेट्रो को लेकर पिछले कई सालों से दावे किए जा रहे है, लेकिन इस पर कोई कार्य न होने की बात बताई है। ऐसे पीएम से इस एरिया के लिए जल्द ही मेट्रो के प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए मांग की है। साथ ही जल्द ही इसमें मदद के लिए मांग की है।