Greater Noida News : शिक्षा पर सभी का अधिकार, ज्ञानशाला के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर दिया संदेश
Everyone's right on education, children of Gyanshala gave message on Republic Day
भारत
चेतना मंच
26 Jan 2023 10:50 PM
ग्रेटर नोएडा। गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को ग्रीनआर्च सोसायटी में ईएमसीटी (इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) के मजदूर वर्ग के बच्चों ने अपने नृत्य और कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से संदेश दिया कि संविधान के मुताबिक शिक्षा पर सभी बच्चों का समान और मौलिक अधिकार है।
[video width="848" height="480" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/gyanshala.mp4"][/video]
ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने कहा कि अमीरी गरीबी का फर्क शिक्षा के माध्यम से कम किया जा सकता है। शिक्षित नागरिक भारत के लिए सच्ची देश सेवा होगी। हम सभी को भारत में शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। पढ़ा लिखा इंसान हमेशा अपनी सोच से बड़ा होता है। यह सोच हमें हर इंसान में विकसित करनी है। ईएमसीटी की टीम काफी सालों से इस सर्व शिक्षा अभियान में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभा रही है।
सोसायटी निवासियों ने ज्ञानशाला के बच्चों को बहुत प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान खूब तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
किसलय कृष्णावंशी, नकुलेश्वर पाण्डेय, ईएमसीटी टीम से अनामिका सारस्वत, सौम्या श्रीवास्तव, सरिता सिंह, सिम्मी, सरिता वर्मा, रुचि जैन के अलावा कई गणमान्य और सोसाइटी के निवासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच