वर्षों के इंतजार के बाद मिले मलिकाना हक से खिले फ्लैट खरीदारों के चेहरे
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:21 AM
Greater Noida News : जब नौकरी में थे तभी मैंने फ्लैट खरीदा था। 25 साल से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे थे। हम तो उम्मीद छोड़ चुके थे। अब यह मौका आया है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आईडीसी मनोज कुमार सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सोसाइटी के प्रतिनिधियों की वजह से आज यह मौका आया है। यह उदगार है सीनियर सिटीजन सोसाइटी के उन 845 खरीदारों का, जो 25 साल पहले फ्लैट तो खरीद लिए, लेकिन रजिस्ट्री न होने की वजह से मालिकाना हक नहीं पा रहे थे। यही स्थिति सेक्टर ओमीक्रॉन थ्री स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के लगभग 800 फ्लैट खरीदारों का भी है। रजिस्ट्री शुरू होने की खुशी उनके चेहरे पर दिख रही है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईडीसी मनोज कुमार सिंह की पहल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीइओ एनजी रवि कुमार के प्रयासों से न सिर्फ सीनियर सिटीजन सोसाइटी, बल्कि मिग्सन अल्टिमो जैसे कई प्रोजेक्टों के फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री षुरू हो चुकी है। इससे ग्रेटर नोएडा में ही हजारों फ्लैट खरीदारों को अपना मालिकाना हक मिल रहा है। इस पहल से इन सोसाइटियों के लोग गदगद हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। शुक्रवार को सीनियर सिटीजन सोसाइटी व मिग्सन अल्टिमो के कई फ्लैट खरीदारों से बातचीत की गई। उन्होंने अपने शब्दों में खुशी जाहिर की।
Greater Noida News
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
ग्रेटर नोएडा के सीनियर सिटीजन सोसाइटी के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि "मैंने 21 साल पहले घर खरीदा था। अब तक रजिस्ट्री अटकी हुई थी। आज यह मौका आया है। मेरे फ्लैट की अब रजिस्ट्री हो रही है। मेरे लिए आज का दिन जिंदगी से सबसे बड़ा दिन है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आईडीसी मनोज कुमार सिंह और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीइओ एनजी रवि कुमार व सीनियर सिटीजन सोसाइटी के प्रतिनिधियों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।" इसके अलावा उसी सोसाइटी के रहने वाले डॉ कैलाश चंद्र तिवारी ने कहा "मैंने 2001 में फ्लैट खरीदा था। तभी से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहा था। मेरे फ्लैट की अब रजिस्ट्री हो रही है। यह मौका दिलाने के लिए प्राधिकरण और सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बहुत प्रयास किए हैैं। हम सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।"
Greater Noida News
साथ ही सीनियर सिटीजन सोसाइटी निवासी एस के मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "हमने उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी हमारे फ्लैट की भी रजिस्ट्री होगी, लेकिन मुख्यमंत्री, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सोसाइटी के प्रतिनिधियों की वजह से आज यह दिन आया है। अपना फ्लैट होने के बावजूद हमें बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा था। अब लोन भी मिलेगा और प्रॉपर्टी की वैल्यू भी बढ़ेगी।" वहीं मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी की रहने वाली मोनिका राय ने कहा "इस सोसाइटी की पहली रजिस्ट्री मेरे नाम पर हुई है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। दो साल से फ्लैट में रह रहे थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से लगता ही नहीं था कि ये अपना फ्लैट है।"