
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके संबंध में रविवार को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सीएस गार्डन में सुनील फौजी के संयोजन में किसान संगठनों की बैठक बुलाई गई। मीटिंग में किसानों संगठनों ने किसान मोर्चा बनाकर लड़ने का ऐलान किया।
किसान बेरोजगार सभा से सुबेराम जी ने एवं राजेंद्र प्रधान जी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान बेरोजगार सभा संयुक्त लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसी प्रकार हरियाणा किसान संघर्ष समिति के फरीदाबाद से आए डीके शर्मा जी ने कहा कि जमीनों की लड़ाई मिलकर ही लड़ी जा सकती है। हरियाणा किसान संघर्ष समिति ग्रेटर नोएडा के किसान आंदोलन के साथ संयुक्त मोर्चा बनाने को तैयार है। गुरनाम सिंह चढुनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने दिल्ली में भी मिलकर लड़ाई लड़ी और जीते ऐसा हम यहां पर भी कर सकते हैं।
इसी प्रकार किसान एकता संघ के नेता सतीश कनारसी ने कहा कि हमारा संगठन मुख्य रूप से यमुना प्राधिकरण के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहा है परंतु किसानों के मुद्दे एक जैसे हैं इसलिए संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ी जानी चाहिए मीटिंग के अध्यक्ष रमेश दलाल ने संबोधित करते हुए कहा यह दौर तानाशाही सरकार का दौर है जिसके खिलाफ मिलकर ही लड़ा जा सकता है। इसलिए मिलकर लड़ना समय की मांग है संयुक्त किसान मोर्चा बनाकर किसानों ने 3 कृषि बिलों को वापस कराया है जो अपने आप में ऐतिहासिक सफलता की कहानी है और अंत में संयुक्त किसान मोर्चा बनाने का प्रस्ताव किया जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।
Greater Noida Newsभारतीय वीर दल, किसान एकता संघ, अखिल भारतीय किसान सभा, जय जवान जय किसान मोर्चा, किसान बेरोजगार सभा, हरियाणा किसान संघर्ष समिति, सिस्टम सुधार संगठन आगरा, सुभाष विचार मंच, भारतीय किसान यूनियन चुठुनी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चठुनी, भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति प्रदेश महासचिव सचिन तोंगड़ ने मीटिंग में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा संघर्ष समिति के रमेश दलाल और संचालन सुनील फौजी ने किया। Greater Noida News