
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के डेढ़ सौ से ज्यादा किसानों की मौज आ गई। ग्रेटर नोएडा के इन किसानों को एक बड़ा लाभ मिला है। लाभ यह मिला है उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) की ओर से प्लाटों का आवंटन किय गया है।
आपको बता दें कि एक ओर जहां ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित किसान अपनी मांगों और हक के लिए लगातार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर काफी लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके बावजूद उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण किसानों की समस्याओं का ध्यान रख रहा है।
सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित ग्राम औरंगपुर की अर्जित 255.4755 हेक्टेयर भूमि के सापेक्ष कुल 154 पात्र भूस्वामियों को 7 प्रतिशत आबादी भूखण्डों का आवंटन किया गया।
यमुना एक्सप्रेसव औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ड्रा की कार्यवाही सम्पन्न कराई गई। इस दौरान समिति की सदस्य साक्षी शर्मा (विशेष कार्याधिकारी), आशीष कुमार सिंह (महाप्रबंधक - परियोजना), बिशम्भर बाबू (महाप्रबंधक - वित्त), विपिन कुमार (तहसीलदार) उपस्थित रहे तथा उक्त के अतिरिक्त संजय सिंह (नायब तहसीलदार), पंकज बस्तरिया (नायब तहसीलदार), मनीष कुमार (नायब तहसीलदार), अजब सिंह (प्रबन्धक सम्पत्ति) व भूलेख, सम्पत्ति तथा एसेट विभाग के संबंधित अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया। उक्त ड्रा में ग्राम औरंगपुर की अर्जित उक्त भूमि के संबंधित भूस्वामी बड़ी संख्या में उपस्ति रहे। Greater Noida News