Greater Noida News : Farmers protest at Sirsa toll
भारत
RP Raghuvanshi
14 Feb 2023 07:05 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा किसान एकता संघ ने आज ग्रामीणों से अवैध वसूली के विरोध में सिरसा टोल पर पहुंचकर धरना देना शुरू कर दिया। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने आरोप लगाया है कि सिरसा टोलकर्मी ग्रामीणों से जबरन वसूली करते हैं। इस बात की शिकायत कई बार टोल प्रबंधन से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों से अवैध वसूली बंद करने की बात लिखित रूप से टोल प्रबंधन नहीं देता तब तक किसान एकता संघ का धरना जारी रहेगा।
Greater Noida News :
आज सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में एकता संघ के कार्यकर्ता सिरसा टोल पर पहुंच गए। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धरना दे रहे किसानों से पुलिस अधिकारियों व प्रशासन के अधिकारियों ने सडक़ पर बैठकर ही बातचीत की, लेकिन धरनारत किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। समाचार लिखे जाने तक किसान एकता संघ का धरना जारी रहा।