
Greater Noida : जेवर के गांव कुरैब के ग्रीन वैली भवानी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जेवर ब्लाक के पांच दर्जन किसानों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व एचडीएफसी बैक (HDFC Bank) के अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह के आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत रबूपुरा के चेयरमैन शशांक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों से एचडीएफसी शाखा से जुड़ने व उसका लाभ लेने का आह्वान किया। एचडीएफसी बैंक गौतमबुद्धनगर के जोन हैड अमन अवल व रीजनल हैड अनिल खुबशाल ने बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशांक सिंह व बैंक अधिकारियों ने किसानों सम्मानित किया।
इससे पूर्व गांव तिरथली में बैंक अधिकारी अमन अवल, अनिल खुबशाल व ग्रामीणों की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह ने गांव तिरथली में बैंक शाखा का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर बैंक अधिकारियों में अशोक सिंह, रोहतास शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमन होरिया, समीक्षा शांडिल्य के अलावा किसान गांव रनहेरा के प्रधान भगवान सिंह, कुलदीप सिंह छौंकर सिंह समेत जेवर ब्लाक के दर्जनों किसान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल पवार व प्रेम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। Greater Noida News