
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया गया तो वह एक सितंबर से शिव नादर यूनिवर्सिटी को घेरकर यूनिवर्सिटी के प्रबंधन को इस बात पर मजबूर करेंगे कि उनकी मांगों को तुरंत पूरा किया जाए।
यह जानकारी किसान नेता सुनील फौजी ने दी है। उन्होंने बताया कि चिटहैरा गांव में स्थित हनुमान मन्दिर के प्रांगण में पंचायत आयोजित हुई जिसमें कहा गया कि वर्ष 2007-08 में UPSIDC और शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा एस. एन. यू. के निर्माण हेतु चिटहैरा, दतावली आदि गांवों के किसानों की जमीन ली गई थी। 27 जनवरी 2013 को हुए समझौते के अनुसार ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा तथा 10% प्लॉट के साथ साथ युवाओं को रोजगार एवं गांवों का विकास भी ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर किए जाने पर लिखित सहमति बनी थी, जिसके अनुसार बढ़ा हुआ मुआवजा तो किसानों को मिल गया, परंतु 10% प्लॉट और तथा अन्य सुविधाएं अभी तक नहीं मिली हैं जिससे किसानों में भरी रोष है।
जय जवान जय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट ने बताया कि उक्त संस्थान कई वर्षों से बार बार समय मांगते वायदा खिलाफी कर रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अब इनके द्वारा फिर से 25 अगस्त तक का समय मांगा गया है, जिसको मद्देनजर रखते हुए किसानों ने भी सर्व सम्मति से निर्णय लेकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे तय समय में पूरी नहीं की जाती हैं तो पीड़ित किसान 1 सितम्बर 2023 को यूनिवर्सिटी का घेराव कर व्यापक आन्दोलन शुरू करेंगे।
पंचायत की अध्यक्षता डॉक्टर अरविन्द नागर बादलपुर और राजवीर फौजी बोडाकी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उधर, ग्राम चिटहैरा के रहने वाले विशाल भाटी पुत्र सतीश भाटी द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति पाने के अवसर पर जय जवान जय किसान मोर्चा संगठन की ओर से विशाल भाटी के घर पर पहुंचकर उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमे परिवार, गांव और क्षेत्र तथा समाज के लोगों ने विशाल भाटी को मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं।
इस मौके पर सरदार भगत, बाबा महीपाल पल्ला, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जितेंद्र सिंह भाटी, दादा अजब सिंह चावड़ा, बाबा मुखीराम भाटी, बाबा रामपाल, ध्यान सिंह फौजी, पूर्व पैरा कमांडो राजेंद्र भाटी, रण सिंह भाटी, महेंद्र भाटी नेता जी, जीतू चैम्पियन, ऋषि प्रधान, नीरज प्रधान, अजय भगत, कवलजीत भाटी, सोवेंद्र नेता जी, संजय नेताजी, लीलू भाटी, अमरीश नागर, बाबू राम पल्ला, राजू नंबरदार, सुखवीर भाटी, आदि मौजूद आदि रहे। Greater Noida News