
Greater Noida News : करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनर तले ग्रेटर नोएडा के रियान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय के प्रांगण में मौन व्रत धारण कर विरोध जताया।
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 में स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल पर बच्चों और अभिभावकों के साथ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और शोषण का आरोप लगाते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने आंदोलन छेड़ रखा है। इसी क्रम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौन व्रत धारण कर विरोध जताया गया।
Greater Noida News : करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने सत्र 2022-23 में बच्चों के दाखिले और ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत छूट देने के नाम पर धोखाधड़ी की है। संगठन और अभिभावक स्कूल की इस धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, लूट और शोषण की शिकायत लगातार जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह और जिलाधिकारी से करते रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बार-बार शिकायत और कार्रवाई की मांग को प्रशासनिक अधिकारी दरकिनार करते आ रहे हैं। इस कारण मजबूर होकर करप्शन फ्री इंडिया के बैनर तले संगठन के कार्यकर्ताओं और अभिभावकों को जिला मुख्यालय पर मौन व्रत के माध्यम से विरोध जताने के लिए आना पड़ा।
Greater Noida News : इस मौन व्रत एवं विरोध कार्यक्रम में बलराज हूंण, मा. दिनेश नागर, प्रेम प्रधान ,सत्येंद्र कपासिया, राकेश नागर, विपिन चौहान, कुलबीर भाटी,सुनील शर्मा, सत्येंद्र चौधरी,शिव कुमार कसाना, सुंदर प्रजापति, मृदुल पचौरी, किरणपाल, नीरज, सुभाष नेता, ईश्वर नागर सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
Noida News : फ्री में मुर्गे की दावत उड़ाना पड़ गया भारी, पहुंच गए हवालात
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।