
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पार्किंग में खड़ी एक वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पार्किंग और आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और वैगनआर कार पूरी तरह से जलकर भस्म हो गई। हालांकि मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अंबे भारती अपार्टमेंट सेक्टर पाई में ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में खड़ी एक वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। कार में आग लगने से पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को आनन फानन में हटाया गया। सोसायटी में उपलब्ध फायर सिस्टम का प्रयोग लोगों द्वारा किया गया, परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
आग लगने की सूचना लोगों द्वारा फायर बिग्रेड को दी गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। गनीमत रही इस आग में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी की मीडिया सेल के प्रभारी ने बताया कि बीटा 2 क्षेत्र में सी 207 अम्बे भारती अपार्टमेंट सेक्टर पाई 1 ग्रेटर नोएडा के स्टिल्ट फ्लोर पर खड़ी सीएनजी की गाड़ी संख्या यूपी 16 एबी 3916 में स्टार्ट करते हुए आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई तथा आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। गाड़ी में आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम द्रष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। Greater Noida News