Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना कासना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास कार की दूसरी कार से हल्की टक्कर लगने के बाद दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। पीडि़त ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida News
ग्राम जुनेदपुर की मढैया निवासी प्रशांत नगर ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह अपने भाइयों के साथ जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही सलेमपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने जब इस बात का विरोध किया तो कार सवार अजय, सुभाष और अमन ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके से गुजर रहे लोग इक_ा हो गए इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।