ग्रेटर नोएडा में करोड़ों की भूमि घोटाले में 39 लोगों पर एफआईआर
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
05 Nov 2023 12:33 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की बिना अनुमति के ग्राम बिसरख जलालपुर में एक खसरा पर बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य होने पर विकास प्राधिकरण ने इसको संज्ञान में लेते हुए सख्त फैसला लिया है। इस जमीन पर निर्माण कार्य करने वाले 39 लोगों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक वर्क सर्किल-3 ने थाना बिसरख में यह मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि ग्राम बिसरख जलालपुर में प्राधिकरण की बिना अनुमति के खसरा नंबर 814 पर बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस जमीन की कीमत करोड़ों में है।
प्राधिकरण से नहीं ली गई थी अनुमति
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि ये लोग खसरा नंबर 814 पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। इन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अनुमति भी नहीं ली है। आपको बता दें कि इससे पहले भी काफी ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, जिन्होंने अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Greater Noida News in hindi
निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कई बार प्राधिकरण की तरफ से इन्हें इस निर्माण कार्य से रोका गया, लेकिन यह लोग छुपकर काम जारी रखे हुए थे। बिसरख के कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधीकरण के सहायक प्रबंधक वर्क सर्कल-3 गौरव कुमार ने यह रिपोर्ट लिखवाई है। जिनमें हरीश शर्मा, सतीश रस्तोगी , हेम सिंह कटारिया, लीला राम,सीमा गर्ग, इंद्रजीत रस्तोगी, संतोष रस्तोगी, सुनील ढींगरा, सरला ढींगरा, सारिका नागर, गीता, महेश कुमार, बृज गोपाल, सोनू राम, रविंद्र कुमार, नरेंद्र सैनी, वीरपाल भाटी ,राजेंद्र कुमार, अजय गोयल, छवि कुमार गोयल, हातिम सिंह, विपिन चौधरी, सरिता बैसला, विवेक गुप्ता और दिनेश, शाहनवाज, अमृता भाटी, अनीता देवी, विमला,सैयद रफीक हुसैन रिजवी, विजय कुमार, सुभान अहमद, हिमांशु आहूजा, विजय आहुजा, नीलम आहूजा, वसीम अहमद, रियाजुद्दीन आदि को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।