
Greater Noida News : नगर पालिका परिषद दादरी में एक बड़ा राजनीतिक बवाल मच गया है। यहां मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में दो सभासदों सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद दादरी के कार्यवाहक सफाई इंचार्ज ने मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में दो सभासदों सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना दादरी में एफआईआर (FIR) दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
अपनी शिकायत में कार्यवाहक सफाई इंचार्ज विजेंद्र ने बताया कि वह शनिवार (2 सितंबर) को अपने कार्यालय में कार्य कर रहा था। इस दौरान वार्ड नंबर-1 के सभासद सुमित भारती, सभासद तौफीक, हरीश रावल, संजय रावल और कृष्ण कुमार वत्स कार्यालय में पहुंचे। इन लोगों ने ठेके पर कार्य करने वाली कर्मचारी मीनाक्षी को एक माह की छुट्टी देने के लिए कहा।
Greater Noida News : विजेंद्र ने बताया कि उसने इतनी लंबी छुट्टी देने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने जब इस पर गुस्सा दिखाया, तो उसने अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष से छुट्टी सैंक्शन करवाने को कहा। इस बात पर आरोपी भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि जब उसने गाली गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर व आवाज सुनकर नगर पालिका के कर्मचारी कार्यालय स्वास्थ्य प्रभारी सोहराब, नरेंद्र, अमित, शोभीर आदि मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
G20 Summit से पहले नोएडा की एमिटी विवि में आयोजित हुआ S-20, जाने क्या है S-20
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।