Greater Noida News : बूम बैरियर तोड़ने वाले ट्रक ड्राइवर पर FIR
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:31 AM
Greater Noida News : लुहारली टोल प्लाजा पर बूम बैरियर तोडक़र जबरन ट्रक निकालने वाले लोगों के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा टोल प्लाजा के मैनेजर द्वारा दर्ज कराया गया है।
टोल प्लाजा के मैनेजर अरजीत दास गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 जून को टोल प्लाजा पर तीन ट्रक चालक अपने वाहनों को तेजी से चलाते हुए बिना टोल दिए जाने लगे। टोलकर्मियों ने जब उनसे टोल चुकाने को कहा तो वह अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने टोलकर्मियों को जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद ट्रक चालक अपने वाहनों में बैठकर बूम बैरियर को तोड़ते हुए चले गए। पुलिस का कहना है कि टोल मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। टोल मैनेजर द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि आए दिन लुहारली टोल प्लाजा पर विवाद की घटनाएं सामने आती हैं। Greater Noida News