उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले पर दर्ज होगी एफआईआर
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:45 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाले लखीमपुर खीरी निवासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। गौतमबुद्घनगर जिला न्यायालय ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। यह आदेश जिला न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्टï्रीय सचिव एड. रामशरण नागर की शिकायत पर सुनवाई के बाद दिए। Greater Noida News
आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए
आपको बता दें कि 12 अप्र्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लखीमपुर खीरी का रहने वाला अमरेन्द्र प्रताप सिंह अपने अज्ञात साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दे रहा था। इस संबंध में सपा अधिवक्ता सभा के राष्टï्रीय सचिव तथा गौतमबुद्घनगर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एड. रामशरण नागर ने थाना सूरजपुर में एक शिकायत दी थी, लेकिन थाना सूरजपुर में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में एड. रामशरण नागर ने जिला न्यायालय का सहारा लिया। इस मामले में सुनवाई करते हुए गौतमबुद्घनगर जिला अदालत के द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार सागर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले में आरोपी अमरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी लखीमपुरी खीरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए तथा इसे क्षेत्राधिकारिता की सीमा में न बांधा जाए। Greater Noida News